5 AISE BADHIYA FAL JO KIDNEY KO THIK KAR SAKTE HAIN - 5 ऐसे बढ़िया फल जो किडनी को ठीक कर सकते हैं !

छोटे से आकार की किडनी जो हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। किडनी आपके रक्त को शुद्ध करने और शरीर की गंदगी को मूत्र के रूप में शरीर से बाहर करने का जरुरी काम करती है। इतना ही नहीं यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स Electrolyte के स्तर का भी संतुलन बनाये रखती है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। किडनी स्वस्थ नहीं रहेगी तो आपका शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है।

वर्तमान समय में किडनी का खराब होना या किडनी में किसी भी प्रकार की समस्या होना एक आम बात है। क्योंकि बदलते खान-पान की आदत, जीवनशैली में बदलाव के कारण शरीर को कुछ न कुछ समस्या का सामना करना ही पड़ता है। हमारी जीवनशैली में बदलाव का पूरा खामियाजा हमारी किडनी को भुगतना पड़ता है, क्योंकि किडनी एक ऐसा अंग है, जो शरीर के सभी अंगो को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है। जब किडनी स्वस्थ रहती है तो शरीर के बाकी अंग भी अपना काम सही ढंग से करते हैं।

जिन लोगों को किडनी में किसी भी प्रकार की समस्या हो जाती है उनको सबसे बड़ी परेशानी उनके आहार को लेकर होती है। क्योंकि किडनी के मरीजों को खाने-पीने की चीज़ों में बहुत परहेज करना पड़ता है। उन्हें ऐसी हर चीज़ से दूर रहने की सलाह दी जाती है जिसमें अधिक मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट,मैग्नीशियम, फास्फोरस और सोडियम हो। क्योंकि ऐसे आहार किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर हम फलों के बारें में बात करें तो किडनी के मरीज़ों को कई सारे फल हैं, जिनका सेवन पूरी तरह वर्जित होते हैं।

किडनी को ठीक करने के लिए कुछ फल निम्नलिखित हैं - KIDNEY KO THIK KARNE KE LIYE KUCH FAL NIMNLIKHIT HAIN

सेब (Apple):-

सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कि किडनी को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। प्रतिदिन एक सेब का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। सेब में पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स के गुण होते हैं जो हृदय से जुड़ी समस्या को दूर करता है और इसमें पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स और फ़ेनोलिक एसिड्स Phenolic acids कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो किडनी को साफ़ रखने में मदद करते हैं, जिसके कारण किडनी शरीर की गंदगी को साफ़ रखने में सक्षम होती है। सेब में विटामिन c की सही मात्रा पाई जाती है जो रोग से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाती है। सेब में पाया जाने वाला आयरन और बॉरोन हड्डियों और मश्पेशियों को मजबूत रखता है। सेब में सही मात्रा में अल्कालिनिटी (Alkalinity) पाया जाता जो कि लीवर से जुड़ी समस्या को दूर करता है।

चेरी (CHERRY):-

चेरी एक ऐसा फल है जो सिर्फ किडनी ही नहीं बल्कि आपके ह्रदय का भी ख्याल रखती है। चेरी में 75 प्रतिशत पानी की मात्रा होती हैं, जो किडनी को साफ रखने का एक अच्छा स्त्रोत है। चेरी में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स Phytochemical के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो किडनी की समस्याओं से आपको दूर करते हैं। चेरी में फाइबर के गुण पाए जाते हैं जो कि पाचन तंत्र को ठीक रखता है। चेरी में फ्लेवोनॉयड तथा फिनॉनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंटस के गुण होते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूर बनाते हैं।

तरबूज (Watermelon):-

तरबूज एक ऐसा फल है, जिसका सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है। इसका सेवन उच्च रक्तचाप की समस्या को भी दूर करता है जिससे किडनी में समस्या नहीं होती।तरबूज में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है और आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है।तरबूज में विटामिन a और विटामिन c पाया जाता है जो कि शरीर को रोग से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। तरबूज में लाइकोपीन Lycopene पाया जाता है जो कि कैंसर सेल्स को बढ़ने नहीं देता और आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाता है।तरबूज का सेवन आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।

पपीता (Papaya):-

पपीते का सेवन किडनी को स्वस्थ रखने में भरपूर योगदान रखता है। पपीता का रोजाना सेवन उच्च रक्तचाप जैसी समस्या को दूर करता है। पपीते में पाया जाने वाला विटामिन और अमीनो एसिड किडनी को अन्दर से साफ़ रखता है।पपीते में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करता है। पपीते में रोग प्रतिरक्षा क्षमता अच्छी होती है, जो रोग से लड़ने में मदद करता है। पपीते में पाचक एंजाइम्स Enzyme सही मात्रा में होते हैं जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं।

स्ट्रॉबेरी (Strawberry):-

किडनी के लिए स्ट्रॉबेरी फायदेमंद फलों में से एक है। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो किडनी को साफ़ रखने में मदद करते हैं और साथ ही किडनी को स्वास्थ रखने में सहायक होते हैं।स्ट्रॉबेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी Anti-inflammatory का एक ऐसा गुण होता है जो आपके बॉडी सेल्स को सुरक्षित रखने में मदद करता है।स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीtडेंट, फ्लेवोनॉयड, और विटामिन सी पाया जाता है जो कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं। इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का गुण होता है जो कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन मधुमेह के मरीज़ भी कर सकते हैं, इससे उन्हें किसी प्रकार कि कोई हानि नहीं होती।

तो यह हैं कुछ फल जिनसे किडनी को ठीक किया जा सकता है और साथ ही कई बीमारियों से बचने में भी यह फल आपकी मदद करते हैं।अगर आप किडनी की किसी भी समस्या से परेशान हैं तो आप कर्मा आयुर्वेदा उपचार केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।कर्मा आयुर्वेदा उपचार केंद्र में आपको किडनी से जुड़ी हर समस्या का प्राकर्तिक उपचार मिलता है जो कि पूरी तरह सफल है। कर्मा आयुर्वेदा उपचार केंद्र में आपको डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी परेशानी से नहीं गुज़ारना पड़ता। यहाँ पर जड़ी-बूटियों के माध्यम से इलाज़ किया जाता है। जो पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता।

Nephrotic Syndrome Ayurvedic Medicine and Treatment

Comments

Popular posts from this blog

Kidney Failure Ka Ayurvedic Ilaj - किडनी फेल्योर का आयुर्वेदिक उपचार